प्रख्यात गणितज्ञ व शिक्षाविद नवनिकान्त पंडित का निधन
दुमका, सितम्बर 25 -- दलाही, प्रतिनिधि। मसलिया प्रखंड के गुमरो पंचायत अंतर्गत जेरूवा गांव निवासी प्रख्यात शिक्षाविद एवं गणित विषय के विद्वान नवनिकान्त पंडित का 93 वर्ष की उम्र में उनके पैतृक आवास पर निधन हो गया।
शिक्षा जगत में शोक उनके निधन की खबर से क्षेत्र के शिक्षा जगत में शोक की लहर है। नवनिकान्त पंडित ने करीब 40 वर्षों तक शिक्षा के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दीं। वर्ष 1956 में पालाजोरी स्थित अनारकली उच्च विद्यालय से उन्होंने शिक्षक के रूप में सेवा की शुरुआत की और वहां पांच वर्षों तक विज्ञान शिक्षक के रूप में कार्य किया। इसके बाद उच्च विद्यालय फतेहपुर में करीब 31 वर्षों तक विद्यार्थियों को शिक्षा दी। बाद में उन्होंने गोवर्धन साहित्य उच्च विद्यालय, देवघर में सेवा दी, जहां से वर्ष 1996 में सेवानिवृत्त हुए। वे गणित विषय के प्रकांड विद्वान म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.