प्रखर की पारी से रोहित तलवार इलेवन सात विकेट से जीता
कानपुर, जून 11 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता महात्मा कप सीजन-2 में गुरुवार को खेले गए मैच में रोहित तलवार इलेवन ने सरजू प्रसाद इलेवन को सात विकेट से पराजित किया। मैच में बल्ले व गेंद से कमाल करने वाले प्रखर बाजपेई को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।जाजमऊ स्थित रोवर्स मैदान पर खेले गए मैच में सरजू प्रसाद इलेवन की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 21.1 ओवर में 104 रन बनाए। टीम की ओर से मानवेंद्र सिंह ने 29 रन, आरव ने 11 रन बनाए। गेंदबाजी में आरव दुग्गल ने तीन, रौनक ने दो खिलाड़ियों को आउट किया। जवाब में खेलने उतरी रोहित तलवार इलेवन की टीम ने 10.2 ओवर में तीन विकेट पर 108 रन बनाकर मैच जीता। प्रखर बाजपेयी ने नाबाद 53 रन, कृष्णा पटेल ने नाबाद 24 रन बनाए। गेंदबाजी में आर्यन यादव ने दो विकेट चटकाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.