बोकारो, जून 6 -- शिक्षा विभाग की ओर से प्रखण्ड स्तरीय व जिला स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर तैयारी शुरू कर दिया गया है। इस फुटबॉल प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर स्कूल स्तर पर तैयारी शुरू की जाएगी। शिक्षा विभाग से भेजे गए कैलेण्डर के तहत प्रखण्ड स्तरीय सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन 23 जून से लेकर 30 जून तक सभी प्रखण्ड में किया जाना है। इस सबंध में जिला शिक्षा अधीक्षक डॉ अतुल कुमार चौबे ने बताया प्रखंड स्तरीय सुब्रतो मुखर्जी कप फुटबॉल प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर जिले के सभी 9 प्रखंड के बीईओ को पत्र के माध्यम से सूचना भेज दी जाएगी। यह भी पढ़ें- सात से जिला फुटबॉल लीग, तैयारी पूरी जबकि इसके पूर्व विद्यालय स्तर पर सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन 16 जून से लेकर 20 जून तक किया जाएगा। प्रतियोगिता का आयोजन दो आयु वर्ग मे...