लातेहार, दिसम्बर 2 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम शिविर में प्राप्त मंईयां सम्मान योजना और अबुआ आवास का फार्म प्रखण्ड कार्यालय में पड़ा हुआ है। पोर्टल नहीं खुलने के कारण उक्त फार्म कार्यालय में शोभा बढ़ा रहा है। इंट्री नही होने के कारण अब तक यह पता नहीं चल पाया है कि पंचायतों में लगे शिविर में कितने मईयां सम्मान योजना और अबुआ आवास योजना फॉर्म जमा हुआ था। जब तक फॉर्म की एंट्री नही होती है,इसकी संख्या का पता नहीं चल पाएगा। इधर शिविर में फॉर्म जमा करने वाले ग्रामीण और महिलाये उक्त योजना का लाभ की आस लगाए हुए हैं। कार्यालय के अनुसार पोर्टल कब खुलेगा, यह अभी पता नही चल पा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.