प्रखंड 20 सूत्री समिति को प्रशासन उपलब्ध कराएगा कार्यालय
भागलपुर, जून 16 -- भागलपुर, मुख्य संवाददाता। प्रभारी मंत्री नीतीश मिश्रा ने बीस सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के प्रखंड अध्यक्षों एवं उपाध्यक्षों के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने जानकारी ली कि किन-किन प्रखंडों में बीस सूत्री का अपना कार्यालय उपलब्ध है। सदस्यों ने बताया कि कई प्रखंडों में बीस सूत्री के कार्यालय उपलब्ध हैं, जबकि कुछ प्रखंडों में कार्यालय नहीं हैं। इस पर मंत्री ने कहा कि जहां भी बीस सूत्री का कार्यालय उपलब्ध नहीं है, वहां शीघ्र कार्यालय उपलब्ध करा दिया जाएगा। मंत्री ने कहा कि अगले 15 दिनों के भीतर सभी प्रखंडों में बीस सूत्री की बैठक आयोजित कर ली जाए। उन्होंने निर्देश दिया कि प्रखंड स्तर पर पदाधिकारी एवं कर्मी गंभीरता से इन बैठकों का आयोजन सुनिश्चित करें। यह भी पढ़ें- प्रखंड 20 सूत्री समिति को प्रशासन उपलब्ध कराएगा कार्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.