दुमका, जनवरी 3 -- दुमका। दुमका सदर प्रखंड अंतर्गत "प्रखंड स्वास्थ्य मेला के आयोजन को लेकर शनिवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी की अध्यक्षता में प्रखंड स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक प्रखंड कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में 7 जनवरी को दुमका प्रखंड के हरिपुर पंचायत अंतर्गत मुखराली (फुटबॉल मैदान) में आयोजित होने वाले प्रखंड स्वास्थ्य मेला के सफल संचालन को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक के दौरान प्रथम चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मो. परवेज आलम ने जानकारी देते हुए बताया कि इस एक दिवसीय स्वास्थ्य मेला का उद्देश्य आमजन को स्वास्थ्य संबंधी विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों से लाभान्वित करना है। मेले में अबुआ स्वास्थ्य कार्ड, आयुष्मान भारत हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन, मातृत्व एवं शिशु स्वास्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.