रांची, अक्टूबर 14 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा है कि किसानों को महंगे कृषि यंत्र खरीदने की मजबूरी से राहत दिलाने के उद्देश्य से प्रखंड स्तर पर कस्टम हायरिंग सेंटर स्थापित किए जाएंगे। इन केंद्रों पर खेती-किसानी से जुड़े विभिन्न कृषि यंत्र उपलब्ध रहेंगे, जिनका उपयोग किसान अपनी जरूरत के अनुसार किराए पर कर सकेंगे। इससे विशेष रूप से छोटे और सीमांत किसानों को लाभ मिलेगा तथा कृषि कार्यों में आधुनिक मशीनों का उपयोग बढ़ाने में मदद मिलेगी। कृषि मंत्री बुधवार को नेपाल हाउस स्थित अपने कार्यालय में भूमि संरक्षण निदेशालय के कार्यों की विस्तृत समीक्षा कर रही थीं। बैठक में विभागीय सचिव अबूबकर सिद्दीक, विशेष सचिव गोपालजी तिवारी तथा भूमि संरक्षण निदेशक विकास कुमार उपस्थित थे। मंत्री ने भूमि संरक्षण निदेशालय के अधिकारि...