कटिहार, अप्रैल 2 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि जिले में लंबित यूडीआईडी (यूनिक डिसएबिलिटी आईडी) आवेदनों के त्वरित निष्पादन के लिए प्रखंड स्तर पर विशेष दिव्यांगता शिविर आयोजित किए जाएंगे। सामाजिक सुरक्षा कोषांग के सहायक निदेशक यशस्वी ने बताया कि समाज कल्याण विभाग के निर्देश पर जिला प्रशासन ने पहले चरण में दो प्रखंडों में शिविर लगाने का निर्णय लिया है।निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 13 अप्रैल को आजमनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तथा 28 अप्रैल को अनुमंडलीय अस्पताल बारसोई में शिविर आयोजित होगा। इन शिविरों में क्रमश: 615 और 616 लंबित आवेदनों का निष्पादन किया जाएगा। साथ ही नए आवेदनों का भी पंजीकरण कर दिव्यांगता प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा।उन्होंने बताया कि शिविर को सफल बनाने के लिए संबंधित चिकित्सा पदाधिकारियों और कर्मियों को आवश्यक निर्देश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.