सीतामढ़ी, अप्रैल 12 -- बोखड़ा। मैट्रिक एवं इंटर परीक्षा में प्रखंड स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं एवं शिक्षा के क्षेत्र में विद्यालय के बेहतर प्रबंधन के लिए प्रधान शिक्षकों को सम्मानित किया गया है। बीआरसी नयाटोल में आयोजित समारोह में मैट्रिक एवं इंटर की परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को प्रमुख सुधीर कुमार साह, प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अजय कुमार एवं श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी बिष्णुधर शर्मा ने संयुक्त रूप से मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। मैट्रिक परीक्षा में प्रखंड स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने वाली निधि कुमारी,नैंसी कुमारी व साधना कुमारी, इंटर साइंस के मो मोज्जमिल, मनीषा कुमारी व प्रीति कुमारी व इंटर आर्ट के नाजमीन प्रवीण,चकौती, नाजिया प्रवीण खड़का व नूर फातमा हाई स्कूल पोखरैरा की छात्राओं ...