गढ़वा, मई 19 -- भवनाथपुर, प्रतिनिधि। प्रखंड कार्यालय में जिला कृषि पदाधिकारी के निर्देशानुसार केसीसी ऋण सशक्तिकरण अभियान कार्यक्रम का आयोजन अग्रगति संस्था के सीएफएल प्रखंड समन्वयक और प्रशिक्षिका के द्वारा स्टेट बैंक ऑफ इंडिया टाऊनशिप, एक्सिस बैंक बनसानी, केनरा बैंक रोहनिया एवं प्रखंड कृषि पदाधिकारी की अध्यक्षता में किया गया। शिविर में मुख्य रूप से केसीसी से संबंधित विस्तृत जानकारी देकर उपस्थित किसानों को जागरूक किया गया। शिविर में उपस्थित सीएफएल प्रखंड समन्वयक वीरेंद्र ठाकुर के द्वारा केसीसी में लगने वाले आवश्यक दस्तावेजो के बारे में विस्तृत जानकारी देकर लोगों को जागरूक किया। उसमें किसानों को आवेदन फार्म के साथ केसीसी ऋण के लिए लगने वाले आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी दी। यह भी पढ़ें- प्रखंड में बैंक समन्वय समिति की बैठक सम्पन्न, सरकारी योजन...