लातेहार, जनवरी 9 -- लातेहार,चंदवा प्रतिनिधि। लातेहार व चंदवा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शुक्रवार को प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बतौर मुख्य अतिथि प्रखंड उप प्रमुख अश्विनी मिश्रा, विशिष्ट अतिथि बीडीओ चंदन प्रसाद, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष मनोज चौधरी, युवा जिला उपाध्यक्ष अंकित तिवारी, विधायक प्रतिनिधि स्वास्थ्य विजय दुबे, कांग्रेस नेता असगर खान, रामयश पाठक, सीएचसी प्रभारी डॉ. नीलिमा कुमारी, झामुमो नेता अंकित कुमार, मनीष चांदो, सौरभ श्रीवास्तव व अन्य ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। स्वास्थ्य मेला कार्यक्रम की जानकारी देते हुए सीएचसी प्रभारी डॉ नीलिमा कुमारी ने बताया कि स्वास्थ्य मेला में खास कर कैंसर, यक्ष्मा जैसे रोगों में शुरुआती स्टेज में ही पहचान हो जाए तो उपचार से मरीज को जीवन बचाई जा सकती है। इध...