पटना, अगस्त 5 -- स्वास्थ्य विभाग ने 180 सीएचसी का किया चयन स्थानीय स्तर पर विशिष्ट इलाज की सुविधा होगी पटना, हिन्दुस्तान ब्यूरो। बिहार में प्रखंड स्तरीय सामान्य स्वास्थ्य केंद्र अब विशिष्ट (स्पेशियलिटी) चिकित्सा केंद्र बनेंगे। राज्य सरकार ने ग्रामीण स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए यह निर्णय लिया है। यह पहल 'सात निश्चय-3' (2025-2030) कार्यक्रम के तहत शुरू की गई है। कार्यक्रम के तहत 'सुलभ स्वास्थ्य-सुरक्षित जीवन' के लक्ष्य को पूरा करने में यह सहायक साबित होगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने 180 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) का चयन किया है。

विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती होगी स्वास्थ्य विभाग के तहत संचालित राज्य स्वास्थ्य समिति के माध्यम से प्रखंड स्तरीय अस्पतालों को विशिष्ट अस्पताल बनाया जाएगा। इन अस्पतालों में स्थानीय स्तर...