लखीसराय, अप्रैल 5 -- सूर्यगढ़ा। निज प्रतिनिधि प्रखंड कार्यालय परिसर के अंबेडकर सभा भवन में शनिवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी मंजुल मनोहर मधुप की अध्यक्षता में 'आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम' के तहत संपूर्णता अभियान 2.0 को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई।बैठक में मुख्य रूप से आगामी 14 अप्रैल 2026 तक निर्धारित 6 प्रमुख सूचकांकों में शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने यानी 'सैचुरेशन' प्राप्त करने पर रणनीति बनाई गई। प्रखंड विकास पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें, ताकि समय सीमा के भीतर सभी मानकों पर बेहतर परिणाम मिल सके। बैठक में मुख्य रूप से बाल विकास परियोजना पदाधिकारी रीना कुमारी, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी डॉ. रंजना, सूर्यगढ़ा एवं कजरा के प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी डॉ. धीरज कुमार व डॉ. संजीव कुमार, आकांक्षी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.