प्रखंड स्तरीय समन्वय समिति की बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा
दुमका, मई 16 -- मसलिया, प्रतिनिधि।मसलिया प्रखंड सभागार में शुक्रवार को बीडीओ अजफर हसनैन की अध्यक्षता में प्रखंड स्तरीय समन्वय समिति का एक बैठक आयोजित की गई। मौके पर अंचलाधिकारी रंजन यादव, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सुनील कुमार सिंह, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी जियरुल इस्लाम सहित सभी विभागों के कर्मी उपस्थित थे। मौके पर बीडीओ अजफर हसनैन ने उपस्थित सभी विभागों के कर्मी को सभी विभागों के साथ आपसी तालमेल बनाकर कार्य करने को कहा। उन्होंने उपस्थित प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सुनील कुमार को बताया कि प्रखंड क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित कार्यक्रम कालाजार, कृमि मुक्ति, फाइलेरिया, बच्चों की स्वास्थ्य जांच, कुष्ठ रोग खोज की सफलता हेतु संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर कार्य करे। यह भी पढ़ें- सहयोग शिविर को लेकर टीम का हुआ गठन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.