सिमडेगा, फरवरी 21 -- कुरडेग, प्रतिनिधि। विराट हिन्दू सम्मेलन के आयोजन को लेकर शनिवार को उमामहेश्वरमहावीर मंदिर में बैठक आयोजित की गई। बैठक में विराट हिन्दु सम्मेलन 8 मार्च को उमामहेश्वरमहावीर मंदिर परिसर में कराने का निर्णय लिया गया। प्रखंड स्तरीय विराट हिन्दु सम्मेलन में पूरे प्रखंड के हिन्दु परिवारों को निमंत्रण देकर शामिल होने के लिए अपील किया जाएगा। सम्मेलन में विहिप एवं आरएसएस के पदाधिकारियों के शामिल होने की बात कही गई। बताया गया कि यह कार्यक्रम राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा है। जिसका मुख्य उद्देश्य हिन्दु समाज की एकता, सनातन धर्म संस्कृति की रक्षा और सामाजिक समरसता पर जोर देना है। सम्मेलन के सफल आयोजन के लिए प्रखंड स्तर एवं पंचायत स्तर पर समिति गठन किया गया। मौके पर सुशील श्रीवास्तव,श्रव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.