प्रखंड स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में छात्रों ने प्रस्तुत किए नवाचार के मॉडल
गुमला, जुलाई 23 -- भरनो। बालिका मध्य विद्यालय भरनो के सभागार में गुरुवार को प्रखंड स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न सरकारी एवं सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने विज्ञान और नवाचार से जुड़े सात निर्धारित विषयों पर मॉडल प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छ ऊर्जा, जल संरक्षण, स्वास्थ्य, कृषि, तकनीक और सामाजिक उपयोगिता आधारित मॉडल के माध्यम से अपनी वैज्ञानिक सोच व रचनात्मक क्षमता का परिचय दिया। बीपीओ सूरज लकड़ा ने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने के साथ उनकी प्रतिभा को निखारने का अवसर प्रदान करते हैं। प्रदर्शनी से चयनित छात्र-छात्राएं 25 जुलाई को होने वाली जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में भरनो प्रखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे। मौके पर सीआरपी विजय कुमार, मु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.