कोडरमा, दिसम्बर 20 -- चंदवारा निज प्रतिनिधि। प्रखंड के कृषि तकनीकी सूचना केंद्र में प्रखंड स्तरीय रबी कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में बीडीओ सुमित कुमार मिश्रा ने खेती की नई तकनीक के बारे में किसानों को जानकारी देते हुए खेती करने के लिए प्रेरित किया और फसल बीमा प्रत्येक किसान का करने के अपील की। कृषि विज्ञान केंद्र के कार्यक्रम समन्वयक के. राय द्वारा फसल सुरक्षा कीट प्रबंधन बीज उपचार आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी। सहायक तकनीकी प्रबंधक दीक्षा शर्मा द्वारा सॉयल हेल्थ कार्ड, मिट्टी जांच करने के तरीके के बारे में जानकारी दिया। प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी द्वारा सभी किसानों से अपील किया गया कि अभी पैक्स में धान की खरीदारी 2450 रुपया प्रति क्विंटल के हिसाब से खरीदारी हो रही है। मौके पर प्रखंड कृषि पदाधिकारी कपिल द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.