सराईकेला, दिसम्बर 17 -- खरसावां,संवाददाता। कुचाई प्रखंड सभागार में कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग झारखंड सरकार की ओर से वित्तीय वर्ष 2025-26 में प्रखंड स्तरीय रबी कर्मशाला का आयोजन किया गया। कर्मशाला में प्रखंड कृषि पदाधिकारी, कृषि समन्वयक, किसान मित्र एवं बड़ी संख्या में स्थानीय किसान उपस्थित रहे। रबी फसलों की उन्नत खेती, नवीन तकनीकों, सरकार की ओर से संचालित योजनाओं की जानकारी किसानों तक पहुंचाने के लिए प्रखंड स्तरीय रबी कर्मशाला का उद्घाटन जिला परिषद सदस्य झिग्गी हेम्ब्रम ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मौके पर हेम्ब्रम ने कहा कि किसान खेती वैज्ञानिक विधि से करें ताकि फसल दोगुना हो सके। खेती कर किसान आत्मनिर्भर हो सकते हैं। इसके लिए उन्हें मेहनत के साथ फसल की देखभाल करना आवश्यक है। प्रखंड कृषि पदाधिकारी लिबनुस हेम्ब्रम ने प्रशिक्षक की भूमिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.