चतरा, मई 12 -- पत्थलगड्डा प्रतिनिधि प्रखंड कार्यालय सभागार में सोमवार को प्रखंड स्तरीय बैंकर्स समिति (बीएलबीस) की बैठक आयोजित हुई। इस बैठक की अध्यक्षता चतरा जिला के अग्रणी प्रबंधक अहसन अहमद ने की। बैठक में मुख्य रूप से किसान क्रेडिट कार्ड स्वीकृति, केसीसी ऋण माफी, नए आवेदनों का आमंत्रण तथा विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। इनमें प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना,अटल पेंशन योजना एवं समृद्धि योजना शामिल है। इसके साथ ही बैंकिंग फ्रॉड से सुरक्षा एवं जागरूकता पर भी विशेष रूप से चर्चा की गई। बैठक का उद्देश्य बैंकिंग सेवाओं को ग्रामीण स्तर पर सुलभ बनाना, किसानों एवं आम जनता को सरकारी योजनाओं से जोड़ना तथा वित्तीय साक्षरता को बढ़ावा देना है। वहीं बीडीओ ने कहा कि किसी आम जनता के साथ बैंक कर्मी...