प्रखंड स्तरीय बाल कल्याण व संरक्षण समिति की बैठक
लखीसराय, अगस्त 9 -- सूर्यगढ़ा, निज प्रतिनिधि। प्रखंड कार्यालय परिसर के अंबेडकर सभाभवन में शनिवार को कवच परियोजना के तहत प्रखंड स्तरीय बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति के सदस्यों की त्रैमासिक बैठक की गई। प्रखंड विकास पदाधिकारी मंजुल मनोहर मधुप तथा प्रखंड पंचायत समिति प्रमुख खुशबू कुमारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में परियोजना प्रबंधक चंद्रशेखर सिंह ने बाल विवाह, बाल श्रम और बाल दुर्व्यवहार जैसे गंभीर मुद्दों की जानकारी देते हुए कहा कि इनके रोकथाम के लिए कानूनी प्रावधान हैं। इसके लिए सामूहिक सहभागिता जरूरी है। इसके लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों और जन प्रतिनिधियों को बच्चे के हित में आगे आना होगा। श्रम प्रवर्तन अधिकारी आशीष कुमार ने बाल श्रम निषेध से संबंधित कानूनों, बच्चों के पुनर्वास तथा समाज की भूमिका पर प्रकाश डाला। महिला सुपरवाइजर कौशल्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.