नवादा, जून 11 -- कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण (आत्मा), नवादा के सौजन्य से जिले में शारदीय (खरीफ) महाअभियान-2026 की शुरुआत हो गयी है। इसके तहत कृषि में नवाचार, वैज्ञानिक तकनीकों के प्रसार और किसानों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से सभी प्रखंडों में दो दिवसीय प्रखंड स्तरीय कृषक प्रशिक्षण-सह-उपादान वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- आधुनिक तकनीक अपनाकर आत्मनिर्भर बन सकते हैं किसानकार्यक्रम की जानकारी इस अभियान के तहत जिले के सभी 14 प्रखंडों में निर्धारित तिथियों पर प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाएंगे, जिसमें विभाग के वरीय नामित पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे। जिला कृषि पदाधिकारी अजीत प्रकाश ने बताया कि कार्यक्रमों की श्रृंखला की शुरुआत नवादा प्रखंड से हो गयी है। जहां पहले दिन 10 जून को किसान अनुमंडल कृषि पदाधिकारी की देखरेख में प्र...