अररिया, अप्रैल 23 -- पलासी, (ए.सं)। प्रखंड मुख्यालय स्थित सभा भवन, मनरेगा भवन में बुधवार को प्रखंड स्तरीय प्रगणक एवं पर्यवेक्षकों का आखरी सत्र का तीन दिवसीय सपन्न हो गया। जिसकी अध्यक्षता चार्ज जनगणना अधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी आदित्य प्रकाश ने किया। इस प्रशिक्षण में 194 प्रशिक्षु भाग लिए जिसके लिए आठ प्रशिक्षक मौजूद थे। प्रशिक्षक राजेंद्र प्रसाद साह ने बताया कि इस प्रशिक्षण से सभी कर्मी फील्ड में जाकर अच्छी तरह से काम कर पाएंगे। प्रशिक्षण में प्रशिक्षक के रूप में सुरेश कुमार सिंह यादव, अभिषेक भारती दिशान अहमद दिलीप कुमार मंडल, कृष्ण कुमार सरदार, अनिल कुमार मंडल, एवं प्रशिक्षु के रूप में शिशुपाल, कासिम, भूपेंद्र नारायण, मो रिजवान, ज्ञानमयी कुमारी, परमानंद साह, रीना देवी, ललिता, रूबी कुमारी, अम्मान यासीन, जितेंद्र कुमार, शंभु विश्वास...