प्रखंड स्तरीय पोषण माह का समापन समारोह आयोजित
पूर्णिया, अक्टूबर 7 -- बैसा, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के रौटा आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 52 में बाल विकास परियोजना पदाधिकारी सीमा कुमारी के नेतृत्व में प्रखंड स्तरीय पोषण माह समापन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना पदाधिकारी ने पोषण के महत्व की जानकारी देते हुए लोगों को संतुलित एवं पौष्टिक आहार अपनाने के लिए जागरूक किया। उन्होंने कहा कि पोषण माह के दौरान प्रखंड के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर सेविकाओं एवं कार्यकर्ताओं द्वारा लोगों को पौष्टिक भोजन के प्रति जागरूक किया गया। विशेष रूप से गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं तथा शून्य से छह वर्ष तक के बच्चों के पोषण और स्वास्थ्य पर ध्यान केंद्रित किया गया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए इन वर्गों का स्वस्थ और पोषित होना बेहद जरूरी है।नसमापन समारोह के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.