हाजीपुर, जनवरी 20 -- गोरौल,संवाद सूत्र। प्रखंड स्तरीय टीएलएम मेला का आयोजन प्राथमिक विद्यालय चकव्यास में किया गया। उद्घघाटन मध्य विद्यालय ठिकाहां के प्रधानाध्यापक डॉ.सुदर्शन झा एवं चकव्यास के प्रधानाध्यापक प्रणव कुमार ने संयुक्त रूप से किया। मंच संचालन करते हुए पूर्व साधन सेवी कौशर परवेज खान ने उपस्थित 14 संकुल के शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि टीएलएम अर्थात शिक्षण अधिगम सामग्री एक ऐसा सस्ता और सुलभ साधन है जिसके माध्यम से बच्चे खेल-खेल में आसानी से कठिन से कठिन बिंदु को समझ लेते हैं। यह एक सजावट की सामग्री नहीं बल्कि शिक्षण सहायक सामग्री के रूप में बच्चों के बीच प्रतिदिन विद्यालय में प्रयोग किया जाए तो पठन-पाठन आसान हो जाएगा। इस टीएलएम मेला में लगे प्रदर्शनी का प्राथमिक विद्यालय गोरौल चकव्यास के सभी बच्चों एवं शिक्षकों ने अवलोकन भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.