प्रखंड स्तरीय टास्क फोर्स बैठक का आयोजन
दुमका, मई 8 -- रामगढ़। प्रखंड विकास पदाधिकारी कमलेंद्र कुमार सिन्हा एवं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रामप्रसाद की संयुक्त अध्यक्षता में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस से संबंधित प्रखंड स्तरीय टास्क फोर्स बैठक का आयोजन प्रखंड में बीडीओ ऑफिस में किया गया। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का आयोजन दिनांक 15 मई 2026 को सभी आंगनबाड़ी केंद्रों एवं विद्यालय में एकं वर्ष से 19 वर्ष के बच्चों को कृमि की गोली देनी है। छूट गए बच्चों को 18 मई 2026 को दवा खिलाया जाएगा। लक्ष्य 52100 है। मौके पर उपस्थित प्रखंड विकास पदाधिकारी कमलेंद्र कुमार सिन्हा, चिकित्सा प्रभारी डॉ रामप्रसाद, बीपीओ आनंद मुर्मू, अक्षय आनंद बीपीएम, आईसीडीएस से अपर्णा कुमारी व अन्य महिला पर्यवेक्षिका भी उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.