सिमडेगा, फरवरी 18 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। प्रथम एजुकेशन फाऊंडेशन एवं दानी स्पोर्ट्स फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में संचालित ग्रासरूट स्पोर्ट्स कार्यक्रम के तहत खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सदर प्रखंड के तामड़ा में प्रखंड स्तरीय एक दिवसीय फाइनल मैच का आयोजन किया गया। खेल प्रतियोगिता के दौरान बच्चों में खेल भावना, अनुशासन एवं टीमवर्क का सराहनीय प्रदर्शन देखने को मिला। प्रतियोगिता के बालक वर्ग में मिशन स्कूल तामड़ा एक गोल से विजेता बना। जबकि बालिका वर्ग में मध्य विद्यालय सोगड़ा ने दो गोल दागकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी प्रदान की गई। साथ ही सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों को मेडल एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रखण्ड प्रमुख सिल्वेस्टर, संदीप तिग्गा, जसिंता, पुष्पा किंडो, फादर प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.