घाटशिला, अगस्त 26 -- मुसाबनी। प्रखंड के रीक्रिएशन क्लब मैदान में मंगलवार को प्रखंड स्तरीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता 2026 का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में अंडर 17 आयु वर्ग के बालक, बालिकाओं के बीच दौड़, वॉकिंग रेस, कबड्डी, खो-खो, भाला फेंक, डिस्कस थ्रो, शॉट पुट आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें प्रखंड के विभिन्न सरकारी विद्यालयों के छात्र छात्राओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया।

प्रतिभागियों का सम्मान प्रतियोगिता में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को मेडल, कप एवं सर्टिफिकेट देकर मुख्य अतिथि प्रखंड प्रमुख रामदेव हेंब्रम ने सम्मानित किया। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी जिला स्तरीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता में भाग लेंगे।

बालक वर्ग के विजेता बालक वर्ग में 100 मीटर दौड़ में विजेता गु...