हजारीबाग, मई 27 -- बरकट्ठा, प्रतिनिधि। प्रखंड कार्यालय बरकट्ठा के सभागार में मंगलवार को प्रखंड स्तरीय खरीफ कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य खरीफ फसल के मौसम में वर्षा कम की संभावना को देखते हुए आकस्मिक फसल योजना बनाने का है। आकस्मिक फसल योजना के तहत किस फसल को अपनाना चाहिए। इसपर कार्यशाला में परिचर्चा में संतुलित खाद व्यवहार, मिट्टी जांच समेत कई विषयों पर चर्चा की गई। यह भी पढ़ें- प्रखंडस्तरीय खरीफ कर्मशाला में किसानों को किया गया जागरूककृषि विशेषज्ञों की जानकारी परिचर्चा में प्रखंड तकनीकी प्रबंधक चिन्ताहरण पाठक ने खेत कि मेडबंदी दुरुस्त करने, कम अवधि के फसल लगाने, वैकल्पिक फसल के तहत उड़द, मुंग, ज्वार, मडुवा कि खेती करने के विषय पर जनकारी दी। प्रखंड कृषि पदाधिकारी अशोक ठाकुर ने किसानों को उन्नत बीज का प्रयोग करने, ...