प्रखंड स्तरीय खरीफ कृषक गोष्ठी का आयोजन दलहन फसल की मिली जानकारी
सराईकेला, अगस्त 13 -- खरसावां। कुचाई प्रखंड सभागार में गुरुवार को प्रखंड स्तरीय खरीफ कृषक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें क्षेत्र के किसानों को खरीफ मौसम में दलहन समेत विभिन्न फसलों की उन्नत खेती की जानकारी दी गई। कृषि विभाग के अधिकारियों ने किसानों को उड़द, मूंगफली, अरहर, मड़ुवा और मूंग की खेती के तरीके, बेहतर उत्पादन के उपाय, कृषि तकनीक की जानकारी दी। गोष्ठी में किसानों को कृषि विभाग की ओर से संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने किसान समृद्धि योजना, मिट्टी जांच, किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी), फसल बीमा सहित अन्य योजनाओं का लाभ उठाने के लिए किसानों को प्रेरित किया। अधिकारियों ने कहा कि मिट्टी की जांच के आधार पर फसल एवं उर्वरक का चयन करने से खेती की लागत कम करने और उत्पादन बढ़ाने में मदद मिल सकती है। किसानों से सरकारी योजनाओं का लाभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.