सीवान, जून 24 -- ​पचरूखी, एक संवाददाता। स्थानीय प्रखंड कृषि कार्यालय सभागार में मंगलवार को प्रखंड स्तरीय खरीफ कर्मशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ प्रखंड कृषि पदाधिकारी राजदेव वर्मा और प्रभारी प्रखंड तकनीकी प्रबंधक शशिकांत ठाकुर ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। मंच का कुशल संचालन कृषि समन्वयक संजय कुमार साह ने किया। ​इस प्रशिक्षण शिविर में किसानों को आधुनिक खेती के गुर सिखाए गए। सहायक तकनीकी प्रबंधक शशिकांत ठाकुर ने किसानों को खरीफ फसलों के बीज वितरण, उस पर मिलने वाले सरकारी अनुदान और 'फार्मर रजिस्ट्री' की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी। यह भी पढ़ें- खरीफ महोत्सव में किसानों को दी गई प्राकृतिक खेती की जानकारी वहीं, कृषि समन्वयक संजय साह और शशिकांत प्रसाद सिंह ने मिट्टी जा...