चतरा, अगस्त 12 -- इटखोरी प्रतिनिधि ग्रामीण क्षेत्रों में बेरोजगारी और पलायन की समस्या पर रोक लगाने के उद्देश्य से केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना विकसित भारत-जी राम जी (ग्रामीण) को वित्तीय वर्ष 2026-27 से लागू करने की तैयारी तेज कर दी गई है। इसे लेकर प्रखंड कार्यालय के सभागार भवन में प्रशिक्षण और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। मंगलवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी सोमनाथ बांकीरा की अध्यक्षा में प्रखंड स्तरीय एक दिवसीय विकसित भारत-जी राम जी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में बीपीओ अजय सिंहा ने विकसित भारत-जी राम जी का प्रशिक्षण मुखिया पंचायत सचिव रोजगार सेवक को दिया। यह भी पढ़ें- Purnia News: विकसित ग्राम पंचायत योजना निर्माण को लेकर प्रशिक्षण इस मौके पर मुखिया सह मुखिया संघ अध्यक्ष रंजय भारती, मुखिया...