प्रखंड स्तरीय एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन
सिमडेगा, मई 26 -- बानो, प्रतिनिधि। प्रखंड सभागार में ग्राम पंचायत सहायता केंद्र के तहत प्रखंड स्तरीय एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। फिया फाउंडेशन के द्वारा आयोजित कार्यक्रम का उदघाटन बीडीओ नइ्रमुददीन अंसारी ने किया। उन्होंने प्रशिक्षण के उद्देश्य एवं ग्राम पंचायत सहायता केंद्र के प्रभावी संचालन पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। प्रशिक्षण कार्यक्रम में सोय पंचायत की मुखिया सोमारी कैथवार, कोनसोदे पंचायत की मुखिया सीता कुमारी, पंचायत सचिव अरविन्द दुबे, लालदेव, रंजीत सिंह, अजय सिंह, राहुल कुमार, जितबाहन मांझी, मनोज सिंह, पंचायत सहायक सकुंतला कुमारी, थॉमस जोजो, विकास, अमित, ललित, बेदी आदि उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.