मुंगेर, मई 30 -- मुंगेर, एक संवाददाता। डीएम निखिल धनराज की अध्यक्षता में 19 मई को आयोजित पीएम पोषण (मध्याह्न भोजन) योजना की जिला स्तरीय समिति की बैठक में तारापुर की प्रखंड साधनसेवी सोनी कुमारी के विरुद्ध लगे विभिन्न आरोपों पर विचार किया गया। समिति के समक्ष प्रस्तुत अभिलेखों एवं जांच प्रतिवेदनों के आधार पर उनके खिलाफ कई मामलों में कार्रवाई के बावजूद कार्यशैली में सुधार नहीं होने की जानकारी दी गई। समिति के समक्ष मध्याह्न भोजन योजना में वित्तीय अनियमितता से जुड़े मामलों, विशेष रूप से तारापुर के विद्यालयों में एमडीएम संचालन में गड़बड़ी तथा निरीक्षण प्रक्रिया में अनियमितता संबंधी आरोप भी रखे गए। जांच प्रतिवेदनों के आधार पर उनकी संलिप्तता को गंभीर माना गया। इसके अतिरिक्त, नियुक्ति संबंधी दस्तावेजों के आधार पर स्थानीय निवासी होने की अनिवार्य शर्...