पटना, मार्च 12 -- राज्य के प्रारंभिक स्कूलों को ई-शिक्षाकोष पर नामांकित बच्चों से ज्यादा छात्र-छात्राओं या तय से अधिक दिनों के आधार पर मध्याह्न भोजन योजना की राशि भुगतान की गई है तो अधिक भुगतान की राशि प्रखंड साधनसेवियों से वसूल की जाएगी। इससे संबंधित निर्देश मध्याह्न भोजन योजना के निदेशक विनायक मिश्र ने सभी जिलों के मध्याह्न भोजना योजना के जिला कार्यक्रम पदाधिकारियों को दिये हैं। निर्देश के अनुसार, प्रारंभिक विद्यालयों को मध्याह्न भोजन योजना के परिवर्तन मूल्य की राशि का भुगतान ई-शिक्षाकोष के नामांकन के आधार पर किया जाना है। इसके तहत ई-शिक्षाकोष के नामांकन के आधार पर ऑनलाइन एमआईएस पर नामांकन अद्यतन किया जाना है, लेकिन समीक्षा में पाया गया है कि कतिपय जिलों द्वारा ई-शिक्षाकोष पर ज्यादा नामांकन की इंट्री ऑनलाइन एमआईएस पर की गई है या की जा र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.