गिरडीह, मार्च 9 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। बेंगाबाद प्रखंड सह अंचल परिसर के उद्यान मे रविवार की रात भीषण आग लग गई। सरकारी आवस से उद्यान सटे होने के कारण आगजनी की घटना से वहां अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। स्थानीय लोगों ने बेंगाबद सीओ अमीर हमजा को इस घटना की सूचना दिया। सूचना मिलने पर सीओ ने अग्निशामक दल को इसकी सूचना दिया। अग्निशमक दल पहुंचने के बाद उद्यान मे लगी आग पर काबू पाया गया। सीओ ने कहा कि वे परीक्षा ड्यूटी में थे। उद्यान आग लगने की उन्हें सूचना मिली। वे परीक्षा कार्य के बाद बेंगाबाद पहुंचे। कहा कि उद्यान चाहरदीवारी से घेराबंदी है। गेट मे ताला लगी हुई थी। चाहरदीवारी के भीतर आग लगी थी। गेट का ताला तोड़वाकर अग्निशामक दस्ता को प्रवेश कराया गया। आग से कितना पेड़ पौधे जले यह बात अभी नही कहा जा सकता है। अग्निशामक द्वारा आग बुझाई जा रह...