हाजीपुर, मार्च 3 -- राजापाकर,संवाद सूत्र। प्रखंड सह अंचल कार्यालय में अवकाश की घोषणा के बाद पदाधिकारियों व प्रखंड एवं अंचल कर्मियों ने बीडीओ सूर्य प्रताप सिंह सेंगर के नेतृत्व में होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। आयोजित होली मिलन समारोह में पदाधिकारियों कर्मियों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। साथ गिले शिकवे भूल कर होली मनाने का संकल्प लिया। हर हाल में आपसी प्रेम व भाईचारे के साथ होली मनाने का अपना संकल्प दोहराया। इस अवसर पर बीडीओ सूर्य प्रताप सिंह सेंगर,बीपीआरओ सुधी रंजन कुमार, लेखपाल राजेश कुमार सिंह कर्मी अविनाश कुमार पंकज कुमार सहित सभी प्रखंड एवं अंचल कर्मी मौजूद रहे। राजापाकर-02-प्रखंड सह अंचल कार्यालय में होली मिलन समारोह।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...