गिरडीह, दिसम्बर 19 -- जमुआ, प्रतिनिधि। जमुआ प्रखंड सह अंचल कार्यालय जमुआ की स्थिति यथावत जस के तस बनी हुई हैं। सारे कर्मचारी यहां लेट से ही आते हैं और आम जनता पूरी तरह से परेशान है। सरकारी अधिकारी व कर्मचारी समय पर दफ्तर नहीं पहुंचते हैं। अब दफ्तर समय पर जरूर खुल जाता है, परंतु यहां के अधिकारी और कर्मचारीयों का दफ्तर समय पर पहुंचना मुनासिब नहीं समझते हैं। इन्हें किसी का डर नहीं। जमुआ में इनका अपना राज कायम है। उच्च अधिकारी भी इस मामले को लेकर कोई दिलचस्पी नहीं दिखाते हैं। जमुआ के अधिकारी और कर्मचारी सीना तान के 11:00 बजे के बाद दफ्तर पहुंचते हैं, कई तो 12:00 बजे के बाद दफ्तर पहुंचते हैं। जमुआ प्रखंड मुख्यालय में ही अधिकारियों और कर्मचारियों के रहने के लिए करोड़ों रुपए खर्च कर बड़े-बड़े बिल्डिंग बने गए हैं, लेकिन अधिकारी शायद देहात में रहन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.