देवघर, मार्च 13 -- मधुपुर प्रतिनिधि उपायुक्त के निर्देश पर अनुमंडल अस्पताल व भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी मधुपुर के तत्वाधान में गुरुवार को अंचल सह प्रखंड कार्यालय गड़िया में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन अनुमंडल पदाधिकारी राजीव कुमार, सीओ यामुन रविदास, प्रमुख पद्मिनी देवी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। शिविर में कुल 21 लोगों ने रक्तदान किया। मौके पर एसडीओ राजीव कुमार ने कहा कि रक्तदान महादान है, जो नि:स्वार्थ भाव से जीवन बचाने का सबसे बड़ा कार्य है। 65 वर्ष तक के स्वस्थ व्यक्ति हर तीन महीने में रक्तदान कर सकते हैं, जिससे एक बार में 3 जानें बच सकती हैं। यह न केवल दूसरों को जीवनदान देता है, बल्कि हृदय रोग के खतरे को कम कर दाता को भी स्वस्थ रखता है। उन्होंने सभी से अभियान से जुड़ने व रक्तदान की अपील भी की। सीओ यामुन रविदास ने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.