प्रखंड सह अंचल कार्यालय में पौधरोपण, दिलाई गई पर्यावरण संरक्षण की शपथ
कोडरमा, जून 6 -- जयनगर, निज प्रतिनिधि। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को जयनगर प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण एवं प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण का संदेश देते हुए विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। कार्यक्रम में प्रखंड प्रमुख अंजू देवी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, उप प्रमुख, विभिन्न पंचायतों के मुखिया, प्रखंड एवं अंचल कार्यालय के पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई। इस अवसर पर सभी को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई। शपथ के माध्यम से अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने, जल एवं ऊर्जा का संरक्षण करने, प्लास्टिक के उपयोग को कम करने तथा स्वच्छ एवं हरित वातावरण के निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.