गढ़वा, जून 10 -- भवनाथपुर, प्रतिनिधि। प्रखंड सह अंचल कार्यालय के गेट पर दो पहिया वाहन पार्किंग करने के खिलाफ सीओ शंभू राम ने बुधवार को कार्रवाई करते हुए कार्यालय के गेट के सामने अवैध रूप से खड़ी पांच दो पहिया वाहनों को जब्त कर पुलिस के हवाले कर दिया।

कार्रवाई का कारण थाना के एसआई निरंजन कुमार शर्मा ने वाहनों को थाना ले जाकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। सीओ ने बताया कि प्रखंड सह अंचल कार्यालय में आने वाले कई लोग अपनी बाइक मुख्य गेट के सामने ही खड़ी कर देते हैं। उससे कार्यालय में आने-जाने वाले लोगों को परेशानी होती है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में कार्यालय परिसर की दीवार पर पार्किंग संबंधी निर्देश और चेतावनी भी लिखी गई है। कई बार लोगों को समझाकर छोड़ा गया, लेकिन उसके बावजूद वाहन चालक नियमों का पालन नहीं कर रहे थे। उक्त कारण पुलिस को बुलाकर ग...