गढ़वा, अप्रैल 9 -- भवनाथपुर, प्रतिनिधि। उपायुक्त के निर्देश पर गुरुवार को श्रीबंशीधर नगर अनुमंडल पदाधिकारी प्रभाकर मिर्धा और पीडब्ल्यूडी के कार्यपालक अभियंता प्रेमलाल सिंह ने प्रखंड मुख्यालय स्थित नवनिर्मित प्रखंड सह अंचल कर्मियों के आवास की जांच की। जांच के क्रम में कई अनियमितताएं उजागर हुई। निरीक्षण में पाया गया कि संवेदक द्वारा बिना अनुमति अवैध रूप से मिट्टी की खुदाई की गई। उससे मनरेगा के तहत निर्माणाधीन कूप को नुकसान पहुंचा है। अधिकारियों ने इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए मौके पर इसकी पुष्टि की। उसके अलावा भवन निर्माण में भी गड़बड़ी उजागर हुई। परिसर के पीछे पहले से मौजूद पुरानी बाउंड्री के ऊपर ही लगभग दो फीट ईंट जोड़कर उसे नया निर्माण दिखाया गया और सरकारी राशि की निकासी कर ली गई। यह मामला वित्तीय अनियमितता और गुणवत्ता में कमी को दर्शाता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.