बेगुसराय, जून 15 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। जिला प्रशासन की ओर से 17 जून एवं 18 जून को जिले के सभी प्रखंडों में दो दिवसीय "प्रखंड सहयोग-सह-जन-कल्याण शिविर" का आयोजन किया जाएगा। यह भी पढ़ें- प्रखंड सहयोग सह जन कल्याण शिविर 17 व 18 जून को लगेगा शिविर का उद्देश्य डीएम श्रीकांत शास्त्री ने इस संबंध में सभी बीडीओ एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी करते हुए शिविर के सफल संचालन एवं व्यापक जनसहभागिता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। इसका उद्देश्य केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े पात्र व्यक्तियों तक सुनिश्चित रूप से पहुंचाना है। इस विशेष शिविर के माध्यम से केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न लाभार्थीपरक योजनाओं से संबंधित नए आवेदन, निबंधन, सत्यापन, ई-केवाईसी तथा अन्य ल...