प्रखंड सहयोग सह जन कल्याण शिविर में उमड़े लोग, 85 आवेदन प्राप्त
पूर्णिया, जून 17 -- कसबा, एक संवाददाता। आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान एवं सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के उद्देश्य से कसबा प्रखंड कार्यालय परिसर में तीन दिवसीय प्रखंड सहयोग सह जन कल्याण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन डीसीएलआर प्रीति कुमारी, बीडीओ मधु कुमारी, सीओ रीता कुमारी एवं प्रखंड प्रमुख बीबी तरन्नुम ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए प्रखंड प्रमुख बीबी तरन्नुम ने कहा कि यह कार्यक्रम आम लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने की दिशा में राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी एवं दूरदर्शी पहल है। इसका उद्देश्य पात्र लाभुकों को सभी आवश्यक सुविधाएं सरल, सुलभ एवं समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराना है। वहीं बीडीओ मधु कुमारी ने कहा कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.