प्रखंड सहयोग सह जन कल्याण शिविर में उमड़ी भीड़, 159 में 111 आवेदनों का हुआ निष्पादन
पूर्णिया, जून 17 -- बड़हरा कोठी, एक संवाददाता। आम लोगों को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने तथा उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से आयोजित प्रखंड सहयोग सह जन कल्याण शिविर के दूसरे दिन बुधवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं लाभुक पहुंचे। शिविर में प्राप्त 159 आवेदनों में से 111 का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी कैलाश पति मिश्र के नेतृत्व में आयोजित शिविर में विभिन्न विभागों के कुल 17 काउंटर लगाए गए थे। इन काउंटरों पर अधिकारियों एवं कर्मियों ने लोगों की समस्याएं सुनीं तथा योजनाओं से संबंधित आवेदनों को स्वीकार किया। कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया गया, जबकि शेष आवेदनों को आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित विभागों को भेज दिया गया। यह भी पढ़ें- सहयोग जन कल्याण शिविर: 117 में से 65 मामलों का हुआ निपटार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.