प्रखंड समन्वय समिति की बैठक में राष्ट्रीय कृमि मुक्तिदिवस अभियान पर चर्चा
चतरा, मई 15 -- सिमरिया, निज प्रतिनिधि। सिमरिया प्रखंड मुख्यालय में गुरुवार को बीडीओ चंद्रदेव प्रसाद की अध्यक्षता में प्रखंड समन्वय समिति की बैठक हुई। बैठक में आगामी राष्ट्रीय कृमि मुक्त दिवस अभियान को शत-प्रतिशत सफल बनाने की रूपरेखा तैयार की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रखंड में आगामी 15 जून को राष्ट्रीय कृमि मुक्त दिवस मनाया जाएगा। इस दिन किन्हीं कारणों से छूटे बच्चों के लिए 18 जून को मॉप-अप दिवस का आयोजन होगा। अभियान का मुख्य उद्देश्य बच्चों और किशोरों को कृमि संक्रमण से मुक्त करना है। अभियान के तहत 1 वर्ष से 19 वर्ष तक की आयु के सभी बच्चों और किशोरों को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई जाएगी। यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस को लेकर डीसी ने की समीक्षा प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी बीएन साहू ने बैठक में बताया कि कृमि संक्रमण के कारण ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.