घाटशिला, जून 25 -- बहरागोड़ा। बहरागोड़ा प्रखंड सभागार में सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंटों (बीएलए-1 और बीएलए-2) के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में आगामी मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर विस्तार से जानकारी साझा की गई। बैठक के दौरान उपस्थित प्रखंड विकास पदाधिकारी केशव भारती ने चुनाव प्रक्रिया में बूथ स्तरीय एजेंटों की महत्ता को रेखांकित करते हुए बीएलए की जिम्मेदारियों और उनकी सक्रिय भूमिका पर विस्तृत चर्चा की। वहीं उपस्थित अधिकारियों ने जोर देकर कहा कि निष्पक्ष और त्रुटिहीन मतदाता सूची तैयार करने में राजनीतिक दलों के एजेंटों का सहयोग बेहद अनिवार्य है। यह भी पढ़ें- एसआईआर के तहत बीडीओ ने बीएलए 2 के संग की बैठक इस बैठक में क्षेत्र के सभी मान्यता प्राप्त दलों के बीएलए-1 और बीएलए-2 मुख्य र...