पाकुड़, मार्च 19 -- लिट्टीपाड़ा, एक संवाददाता। प्रखंड के सभी जलसहिया की बैठक बुधवार को प्रखंड सभागार भवन में बीडीओ संजय कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में 08 मार्च से 22 मार्च तक चल रहे जल अर्पण दिवस पर चर्चा किया गया। जिसमें अपने-अपने क्षेत्र में किए गए विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी ली गई। जिसमें मुख्य रूप से हाथ धुलाई दिवस, एफटिके से जल जांच, गांव के जलस्रोत के स्थलों की साफ सफाई, रेन वाटर हार्वेस्टिंग कार्यक्रम एवं स्वच्छता रैली पर विशेष चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला को-ऑर्डिनेटर रितेश कुमार के द्वारा सभी जलसहिया को इस कार्यक्रम को बढ़-चढ़ कर आयोजित कर लोगों को जागरूक करने को कहा गया। मौके पर बीपीआरओ कमल पहाड़िया, कनीय अभियंता जेम्स मुर्मू सहित अन्य उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.