पाकुड़, मार्च 18 -- महेशपुर, एक संवाददाता। प्रखंड सह अंचल कार्यालय के सभागार में बुधवार को सीडीपीओ नीलू रानी की उपस्थिति में आगामी 01 अप्रैल से शुरू होने वाली एचपीवी वैक्सीन टीकाकरण कार्यक्रम को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण में प्रखंड की सभी आंगनबाड़ी केंद्र की सेविकाएं उपस्थित थी। सीएचसी महेशपुर के कोल्ड चेन हैंडलर राजेश कुमार एवं एमपीडब्ल्यू किस्टो कुमार सिंह ने उपस्थित सभी सेविकाओं को एचपीवी वैक्सीन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह वैक्सीन महिलाओं और किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाने में अहम भूमिका निभाती है। यह टीका विशेष रूप से 14 वर्ष से 15 वर्ष 90 दिनों तक की किशोरियों के लिए निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि 01 अप्रैल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महेशपुर में कैंप का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.