चाईबासा, मई 4 -- चाईबासा। प्रखंड संसाधन केंद्र सदर चाईबासा स्थित कार्यालय में प्रशिक्षण कार्यशाला का समापन हुआ। विद्यालय स्तर पर त्रुटि रहित आंकड़ों के संग्रहण, अद्यतीकरण संबंधी कार्य निर्धारित समायावधि में पूरा करने के लिए प्रखंड स्थित कुल 182 विद्यालय से प्रतिनिधियों ने प्रशिक्षण में भाग लिया। प्रखंड के विद्यालयों को कुल 12 संकुल में बांटते हुए प्रतिदिन तीन-तीन बैच में प्रशिक्षण का कार्यक्रम संचालित हुआ। संबंधित विद्यालय के एक शिक्षक, संबंधित संकुल के प्रखण्ड साधन सेवी, संकुल साधन सेवी, आईसीटी इंस्ट्रक्टर, लिपिक आदि ने इसमें हिस्सा लिया। प्रशिक्षण कार्यशाला में एमआईएस को-ऑर्डिनेटर कुणाल गौतम, डाटा ऑपरेटर मिनिमय कुमार डे, सभी प्रखंड व संकुल साधन सेवी का महत्वपूर्ण योगदान रहा। यह भी पढ़ें- मकान सूचीकरण एवं गणना के लिए हुआ प्रशिक्षण

हिंदी...