अररिया, जनवरी 31 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता। फारबिसगंज स्थित प्रखंड संसाधन केंद्र में शुक्रवार को नवाचार शिक्षण अधिगम सामग्री निपुण मेला का आयोजन किया गया। जिसमें प्रखंड के प्राथमिक एवं मध्य विद्यालय के शिक्षकों ने भाग लिया। इस मौके पर शिक्षक प्रतिभागियों द्वारा रोचक एवं उत्कृष्ट शिक्षण अधिगम सामग्रियों का स्टॉल लगाया गया। जिसमें एक से बढ़कर एक शिक्षक सामग्रियों का प्रदर्शन किया गया। बच्चों को रोचक एवं आसान तरीके से विषयों की जानकारी हो इसके लिए तरह-तरह के सामग्रियों का निर्माण किया कर प्रदर्शनी स्टॉल के माध्यम से लगाई गई थी। इस मौके पर नवाचार शिक्षण सामग्री का अवलोकन के उपरांत निर्णायक मंडल के द्वारा फारबिसगंज मध्य विद्यालय गढ़हा के शिक्षक अमित केसरी को प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया, वहीं दूसरे स्थान पर रहे निर्मल कुमार सिंह प्राथमिक विद्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.